फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित ग्रामीण की मौत, 19 और लोग मिले पॉजिटिव

विज्ञापन
Death of infected villager, 19 more people found positive - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
संक्रमित ग्रामीण की मौत, 19 और लोग मिले पॉजिटिव
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग संक्रमितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही संपर्क में आने वालों की तलाश में जुटा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। महामारी कोरोना वायरस दोआबा में जानलेवा बनता जा रहा है। सोमवार देर रात संक्रमण की जद में आने से एक ग्रामीण की अस्पताल में मौत हो गई। मंगलवार को 19 और लोग पॉजिटिव निकले। वहीं दूसरी तरफ 21 मरीज स्वस्थ भी हो गए। इनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीएन चतुर्वेदी ने बताया कि चरवा इलाके का एक 57 वर्षीय गंभीर रोगी इलाज के लिए प्रयागराज स्थित स्वरूपरानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल गया था। जांच के दौरान ग्रामीण कोरोना पॉजिटिव निकला। उसे वहीं पर कोविड एल.3 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। भर्ती होने के तीन घंटे बाद रात में ही ग्रामीण की मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को जिले के विभिन्न हिस्सों में शिविर लगाकर करीब 1646 संदिग्धों की जांच कराई गई। इनमें से 666 लोगों का स्वॉब सैंपल लिया गया। इसे जांच के लिए केजीएमसी लखनऊ भेज दिया गया। वहीं तकरीबन 980 लोगों की हुई एंटीजन जांच में 16 लोग पॉजिटिव निकले। लैब से आई रिपोर्ट में भी तीन लोग संक्त्रस्मित पाए गए। दिनभर में मिले 19 संक्त्रस्मितों में मंझनपुर क्षेत्र के निजी अस्पतालों में काम करने वाले तीन स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। इनके अलावा सिराथू क्षेत्र में छहए चायल व कनैली में तीन.तीनए नेवादा में दोए सरसवां व कड़ा में एक.एक संक्त्रस्मित हैं। स्वास्थ्य विभाग संक्त्रस्मितों के इलाज की व्यवस्था कराने के साथ ही संपर्क में आने वालों की तलाश शुरू कर दी है। सीएमओ के मुताबिक मंगलवार को 21 मरीज ठीक भी हुए हैं। इस तरह से अब तक मिले 808 संक्त्रस्मितों में 618 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि दस मरीजों की मौत हो चुकी है। फिलहाल सक्त्रिस्य केस 179 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें