फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिराथू के युवक की रियाद में मौत,कोहराम

विज्ञापन
death of a man of sirathu in riyad - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सात समंदर पार खाड़ी देश कमाने गए चतुरीपुर गांव के एक युवक की वहां चार दिन पहले मौत हो गई। रियाद से शव वापस मंगाने के लिए परिजन परेशान हैं। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक शीतला प्रसाद के जरिए सांसद विनोद सोनकर से मदद की गुहार लगाई है। सांसद ने परिजनों को यथा संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। सैनी क्षेत्र के चतुरीपुर निवासी बलराम पुत्र सुग्गन सऊदी अरब के रियाद में रह कर ड्राइवरी करता था। वह एक वर्ष पूर्व गांव से रियाद गया था। परिजनों ने बताया कि बलराम अक्सर परिजनों से फोन पर घर का हालचाल लेता रहता था। तीन सितंबर को उसने फोन कर अपनी पत्नी मनीता से बात की थी। वह कह रहा था कि उसे घर की बहुत याद आ रही है।
विज्ञापन

अक्सर मन घबराया करता है। पर, कोरोना के चलते आना संभव नहीं हो पा रहा है। हालात सामान्य होते ही वह अपनों के बीच आ जाएगा। एकाएक चार सितंबर की रात तकरीबन नौ बजे रियाद से पत्नी मनीता के नंबर पर कॅाल आई। फोन पर ही कफील की पत्नी ने बलराम के आकस्मिक मौत की सूचना दी। बताया कि बलराम की मौत हार्टअटैक पड़ने से हो गई है। मनहूस खबर सुनते ही परिवार की खुशियां काफूर हो गईं। पत्नी दहाड़ें मार कर रोने-बिलखने लगी। खबर फैलते ही घर में मजमा लग गया। परिजन सात समंदर पार बलराम का शव लाने के लिए परेशान हैं। परिजनों ने सिराथू विधायक शीतला प्रसाद के जरिए सांसद विनोद सोनकर से शव लाए जाने में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें