फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी को लूटा

Sat, 24 Oct 2015 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मूरतगंज (ब्यूरो)। बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को सरेशाम मूरतगंज कस्बे में सर्राफा व्यापारी को गोली मारकर जेवर और पैसों से भरा बैग लेकर  भाग निकले। घायल व्यापारी को गंभीर हालत में एसआरएन हास्पिटल भेजा गया है। सरेशाम बाजार में हुई घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर एएसपी और एसओ कोखराज ने पहुंचकर घटना की छानबीन की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज बाजार निवासी विनोद कुमार (23) पुत्र शिवबाबू सोनी सर्राफा व्यापारी है। घर से करीब 500 मीटर दूर पल्हना रोड पर उसकी दुकान है। शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे वह दुकान बंद कर घर जा रहा था। वह जैसे ही दुकान से निकलकर करीब 300 मीटर आगे बढ़ा पीछे से आए तीन युवकों ने उसे रोक लिया और बैग छीनने लगे। विरोध करने पर एक युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। छर्रे गले में धंसने से विनोद लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसके गिरते ही बदमाश बैग लेकर भाग निकले। सरेशाम गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। लोग फायर होने की दिशा में दौड़े तो व्यापारी को सड़क पर घायल पड़ा देख सन्न रह गए। घटना से पूरे बाजार में हड़कंप मच गया।

 लोगों ने घटना की जानकारी मूरतगंज चौकी, कोखराज थाने के साथ अफसरों को दी। पुलिस ने आकर घायल पड़े व्यापारी को पीएचसी मूरतगंज पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया। व्यापारी से बदमाशों ने कितने के जेवर लूटे हैं अभी इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि लुटेरे तीन थे। घटना अंजाम देने के बाद वे पैदल ही भागे हैं। इससे लग रहा है कि यह काम स्थानीय बदमाशों का है। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। जल्द ही लुटेरों की धरपकड़ कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें