फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: ससुराल में फांसी पर लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Tue, 28 Feb 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
साली की शादी में ससुराल गए भरवारी के युवक का कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर लटकता शव मिला। युवक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर धूमनगंज पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद भरवारी के राम नगर पतेरिया निवासी फूलचंद्र का बेटा सुनील कुमार मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। सुनील का ससुराल प्रयागराज के नीमसराय में है। 20 फरवरी को ससुराल में शादी होने के कारण सुनील मुंबई से 16 फरवरी को घर आ गया था। शादी का कार्यक्रम निपटने के बाद भी सुनील ससुराल में रुक गया था। सोमवार की सुबह उसका शव घर के भीतर फंदे से लटकता मिला। बेटे की मौत की खबर परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। रोते-बिलखते घर वाले बेटे की ससुराल पहुंचे। सूचना पर पहुंची धूमनगंज पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत के बाद परिजन हत्या कर शव को फंदे से लटकाने की आशंका जता रहे हैं। युवक की मौत के बाद से परिजनों की रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें