फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का आरोप

Mon, 10 Feb 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
टड़हर गांव में शालिनी की मौत पर जुटी​ भीड़। संवाद
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के टड़हर गांव में रविवार दोपहर एक विवाहिता का घर के भीतर फंदे पर लटका शव मिला। मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं, पति ने आपसी विवाद में खुदकुशी करने की बात कही है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

टड़हर निवासी पिंटू मेहनत-मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसकी शादी दो साल पहले सैनी गांव की शालिनी (20) पुत्री सुखलाल से हुई थी। दंपती को सात महीने का एक बच्चा निहाल है। शादी के कुछ दिन बाद से ही दंपती के बीच अनबन रहने लगी थी।
शनिवार की शाम भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों बिना खाना खाए ही कमरे में जाकर सो गए। रविवार सुबह पिंटू गांव में ही मजदूरी करने चला गया था। घर के अन्य सदस्य भी कहीं बाहर चले गए थे।
विज्ञापन

इसी बीच शालिनी ने कमरे में साड़ी के सहारे फंदा लगाकर चुल्ले से लटक गई। दोपहर में पिंटू घर खाना खाने आया तो कमरे में पत्नी का शव फंदे पर लटका देख उसकी चीखें निकल गईं। रोने-बिलखने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
परिवार वाले फंदे से उतारकर तसल्ली के लिए विवाहिता नजदीकी निजी अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका के पिता सुखलाल ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी को ससुरालियों ने दहेज के लिए मार डाला है। वहीं उसके पति का कहना है कि आपसी विवाद के चलते पत्नी ने खुदकुशी की है।
सूचना के बाद कोखराज इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्या और एसडीएम सिराथू अजेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

टड़हर गांव में शालिनी की मौत पर जुटी भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें