फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नहर किनारे संदिग्ध परिस्थिति में मिला युवक का शव

Thu, 04 Dec 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सूरज कोल की फाइल फोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
लक्ष्मणपुर गांव के पास बुधवार सुबह नहर किनारे संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की मां की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार के बेटे व भांजे पर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान मध्यप्रदेश स्थित रीवा के थाना बैकुपुर, भस्मा गांव निवासी सूरज कोल (26) पुत्र विमलेश कोल के रूप में हुई। घर में पत्नी रिंकू रावत के अलावा दो बेटे रियांश (2 वर्ष) और रिहांश (6 माह) हैं। पत्नी ने पुलिस को बताया कि वे लोग 10 दिन पहले मजदूरी करने आए थे।
एफआईआर के अनुसार, उमा देवी ने बताया कि वह ओसा मंझनपुर में अपने बेटे-बहू के साथ मजदूरी करती है। आरोप है कि वहीं पर प्रयागराज, थाना धूमनगंज के पीपलगांव निवासी ठेकेदार संतलाल का बेटा विशाल व भांजा छोटू आकर रह रहे थे।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों उनके बेटे सूरज को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर चले गए। देर रात तक वह नहीं लौटे। बुधवार को दोपहर के समय बेटे की मौत की सूचना मिली। मां ने दोनों आरोपियों पर बेटे की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है।
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि सूरज का शव सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ा था। वहां मौजूद लोगों ने अंदेशा जताया कि यह सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि किसी अन्य वजह से मौत भी हो सकती है। मंझनपुर सीओ शिवांक सिंह ने बताया कि मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें