फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: मेड़ को लेकर पुलिस की मौजूदगी में दो पक्ष भिड़े, वीडियो वायरल

Thu, 04 Dec 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
पुलिस के सामने एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला करते ग्रामीण- सोशल मीडिया - फोटो : 1
विज्ञापन
चरवा के जलालपुर शाना गांव में मंगलवार शाम खेत के मेड़ को लेकर पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

सिकंदरपुर आईमा गांव निवासी विजय लाल ने बताया कि गांव में उनकी पुश्तैनी भूमि है। जिस पर उन्होंने फसल की बुआई की है। आरोप है कि मंगलवार शाम पड़ोसी खेत मालिक संजय तिवारी परिजनों संग खेत में पहुंचे और मेड़ बांधने लगा।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों ने लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। सूचना पाकर आई डायल 112 पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मारपीट करते रहे। पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो वायरल कर दिया। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। इस संबंध में इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की तरफ से तहरीर मिली है। भूमि को लेकर विवाद हुआ है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें