फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत जाने के लिए निकले युवक का कुएं में मिला शव

विज्ञापन
Dead body of a youth found in the well to go to farm - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के चंदीपुर गांव के बाहर स्थित एक कुएं में बुधवार को एक युवक का शव मिला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो उसकी शिनाख्त गांव के ही एक व्यक्ति के रूप में हुई। युवक तीन दिन पहले घर से धान कटवाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन

घटना की जानकारी से पीड़ित परिवार में कोहराम है। पुलिस ने हादसा मानकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चंदीपुर परसरा गांव के लोग बुधवार को खेत में काम रहे थे। इस बीच पास के कुएं से उठ रही दुर्गंध का कारण जानने के लिए लोग कुएं के पास पहुंचे। लोगों ने कुएं में देखा तो नीचे एक व्यक्ति का शव पानी में उतरा रहा था।
इसकी जानकारी भरवारी चौकी प्रभारी योगेश तिवारी को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो उसकी पहचान गांव के ही राजेश के रूप में ग्रामीणों ने की। इसकी जानकारी राजेश के घरवालों को दी गई तो वह भी रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। राजेश (35) पुत्र बाबूलाल के बड़े भाई कंधई ने बताया मंगलवार को उसका भाई राजेश दोपहर करीब दो बजे खेत जाने की बात परिजनों से कहकर निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। शाम तक राजेश घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की जाने लगी।
विज्ञापन

तमाम रिश्तेदारों को फोन करके राजेश के बारे में पता किया गया। बुधवार को कुएं से राजेश का शव मिला है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है। राजेश अपने पीछे पत्नी सुमित्रा व दो बच्चों को छोड़ गया है। इस बाबत चौकी प्रभारी का कहना है कि कुएं में मुंडेर नहीं है। कयास लगाए गए कि रास्ते से गुजरने के दौरान राजेश कुएं में गिर गया होगा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घरवालों की तरफ से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।

Dead body of a youth found in the well to go to farm- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें