फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में घर से अगवा ईंट भट्ठे के मेट का कुआं में मिला शव

Mon, 14 Dec 2020 01:11 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
Murder
विज्ञापन
पश्चिमशरीरा कोतवाली के जजौली गांव से पांच दिन पहले अगवा ईंट भट्ठे के मेट का शव रविवार को कोखराज के लोहरा गांव स्थित एक कुएं से बरामद हुआ। बता दें कि बाद मेट की पत्नी ने पश्चिमशरीरा कोतवाली में तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कुबूल कर ली जिसके बाद शव बरामद हुआ।

विज्ञापन

जजौली गांव का रामबदन उर्फ अबरार (40) पुत्र राम आधार जिले के कई ईंट भट्ठों में मजदूर सप्लाई करता है। इन मजदूरों द्वारा प्रति एक हजार ईंट की पथाई करने पर रामबदन को 20 रुपया कमीशन मिलता था। पिछले दिनों उसके कई मजदूर लोहरा स्थित ईंट भट्ठे में काम कर रहे थे। करीब एक माह पहले लोहरा वाले भट्ठे से कुछ मजदूर भाग गए। इसी बात को लेकर रामबदन का भट्ठे की देखरेख करने वाले लोहरा गांव के यासीर, शेर अली व नरवरपट्टी के औसान से विवाद हुआ।
 

 

आठ दिसंबर को रामबदन घर से लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगने पर नौ दिसंबर को रामबदन की पत्नी रीता देवी ने यासीर, शेरअली और औसान के खिलाफ पश्चिमशरीरा कोतवाली में अपहरण का केस दर्ज करा दिया। केस दर्ज करने के बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगह छापा मारा। इस दौरान 10 दिसंबर को यासीर पकड़ा गया। वहीं, उसके दोनों साथी फरार थे। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के बाद यासीर टूट गया और उसने रामबदन की हत्या की बात कूबूल कर ली।

विज्ञापन

 

 

उसने पुलिस को बताया कि वारदात के बाद उन लोगों ने रामबदन का शव लोहरा गांव के बाहर कुएं में फेंक दिया। यासीर की निशानदेही पर रविवार को सीओ मंझनपुर डॉ. केजी सिंह, सीओ सिराथू रामवीर सिंह, इंस्पेक्टर पश्चिमशरीरा सर्वेश सिंह, इंस्पेक्टर कोखराज व चरवा कोतवाली पुलिस फायरकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और  शव को बाहर निकलवाया। 


पुलिस ने बताया कि कातिलों ने रामबदन की हत्या के बाद लाश बोरे में भरकर कुएं में गिराया था। शव से बदबू बाहर नहीं फैले, इसे लेकर कुएं में काफी मिट्टी भी डाली गई थी। इस बाबत सीओ सदर का कहना है कि पैसे के लेनदेन को लेकर रामबदन का आरोपियों से विवाद हुआ था। जल्द ही बाकी के फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। उधर, लिखापढ़ी के बाद पुलिस ने शाम तक शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें