फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट-भट्ठे के पास पोल से लटकी मिली मजदूर की लाश, पति-पत्नी में चल रहा था विवाद

Sun, 26 May 2024 04:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
विज्ञापन
बनारसी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रहीमपुर मोलानी गांव के पास एक ईंट भटठे पर 50 साल के एक मजदूर की लाश मिली है। लाश खंभे मे पतली रस्सी के सहारे खड़ी हालत में लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ईंट भट्ठा पर काम कर रहे कुछ लोगों से पूंछताछ कर रही है।

विज्ञापन


रहीमपुर मोलानी गांव के नहर के समीप एचबीएफ ईंट भट्ठा संचालित है। ईंट भटठे मे दर्जनो मजदूर काम करते है। मजदूर ईंट भटठे मे छापरनुमा घर बना कर रहते है। शनिवार की रात भटठे मे काम करने वाला बनारसी (50) पुत्र लूलू का शव भटठे से सटे खंभे से पतली रस्सी के सहारे खड़ा हालत मे मिला। मजदूरो ने ईंट भट्ठा मालिक के साथ पुलिस को बनारसी के शव मिलने की सूचना दी।

सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बनारसी के तीन बेटे बलजीत, संदीप व रंजीत तथा एक बेटी आरती हैं। सिर्फ रंजीत की शादी नहीं हुई थी। तीनों बेटे परदेश में मजदूरी करते हैं। इंस्पेक्टर सुनील सिंह का कहना हैं की प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



शनिवार को महिला थाना में पति-पत्नी में कराया गया था सुलह समझौता 

रहीमपुर मोलानी गांव का मृतक बनारसी दिवाकर नशे का आदी था। भट्ठा से आने के बाद पत्नी  रानी देवी से आकर अक्सर विवाद करता था। शुक्रवार को बनारसी ने एसपी से शिकायत कर पत्नी रानी देवी पर मारपीट के आरोप लगाए थे। एसपी के निर्देश पर शनिवार को महिला थाना में बनारसी व उसकी पत्नी  रानी देवी को बुलाया गया था। महिला थाना इंस्पेक्टर उर्मिला सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान के समक्ष दोनों पति-पत्नी को घंटो बैठाकर समझा-बुझाया गया। दोनों खुश होकर घर गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें