फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में डीसीएम चालक की मौत, खलासी जख्मी

Mon, 29 Jun 2015 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। कोखराज के समीप हाईवे पर शनिवार रात हुए हादसे में फिरोजाबाद के डीसीएम चालक की मौत हो गई जबकि खलासी गंभीर रूप  से घायल हो गया। रात में दोनों सड़क किनारे वाहन खड़ा करके ढाबे पर जाने के लिए उतरे थे। तभी पीछे से आया कंटेनर डीसीएम में टकरा गया। खलासी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही पुलिस ने हादसे की जानकारी चालक और खलासी के घरवालों को दे दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर कोतवाली क्षेत्र के बंटीगर्ग गांव का अमर सिंह लोधी (40) पुत्र बाबूराम डीसीएम चालक था। वह शुक्रवार को फिरोजाबाद से चूड़ियां लादकर पटना (बिहार) के लिए निकला था। शनिवार रात करीब 11.30 बजे वह डीसीएम लेकर कौशाम्बी के कोखराज (टेढ़ीमोड़) पहुंचा। सड़क किनारे ढाबा देखकर दोनों ने खाना खाने के लिए डीसीएम किनारे खड़ी कर दी। ड्राइवर और खलासी जैसे ही नीचे उतरने लगे पीछे से आया तेज रफ्तार कंटेनर डीसीएम से टकरा गया।

 इसकी चपेट में आने से डीसीएम चालक अमर सिंह (40)  की मौके पर ही मौत हो गई जबकि खलासी उमेश कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग जुट गए। हालांकि जब तक लोग मौके पर पहुंचते कंटेनर लेकर उसका चालक भाग निकला था। लोगों ने हादसे की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल खलासी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर पुलिस ने उससे मृत चालक की बाबत पूछताछ की। नाम-पता मालूम होने पर पुलिस ने फोन से हादसे की जानकारी चालक और खलासी के घरवालों को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृतक चालक और खलासी के परिजन कौशाम्बी नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें