फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हर मोड़ पर खतरे के कट, मनमानी के ट्रैक पर दौड़ा रहे वाहन

Wed, 05 Nov 2025 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मूरतगंज बाजार में हाइवे पर बना कट।  संवाद
विज्ञापन
जिले में सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए जगह-जगह बनाए गए अवैध कट आए दिन हादसों का कारण बन रहे हैं। मुख्य मार्गों पर बने इन कटों से वाहन चालक अचानक सड़क पार करते हैं जिससे टक्कर और जानलेवा दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। इसके बाद भी संबंधित विभाग इन खतरनाक कटों को बंद कराने में नाकाम है।
विज्ञापन


मंझनपुर से प्रयागराज रोड पर सदर कोतवाली के समीप, डीएम आवास के पास, बबुरा और समदा के पास ऐसे अवैध कट खुले हुए हैं, जहां वाहन तेज गति से मुड़ते हैं। यही स्थिति मूरतगंज कस्बे में भी है, जहां करीब तीन से चार स्थानों पर बिना अनुमति कट बना दिए गए हैं।
मेला मैदान के सामने एक, पुलिस चौकी के पास दो-तीन और प्राथमिक विद्यालय के समीप दो कट बने हैं। इसके अलावा काजीपुर और इमामगंज के पास भी कटों के कारण आए दिन जाम और दुर्घटनाएं होती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण के समय निर्धारित स्थानों पर ही कट बनाए गए थे लेकिन बाद में दुकानदारों और वाहन चालकों की सुविधा के नाम पर अवैध कट खोल दिए गए। इन स्थानों पर न तो चेतावनी संकेत लगाए गए हैं और न ही डिवाइडर की उचित व्यवस्था है।
विज्ञापन

मंझनपुर के पुरषोत्तम, लवकुश और रामनरेश ने बताया कि अवैध कटों के कारण हमेशा हादसे होते रहते हैं। लोगों ने पीडब्ल्यूडी और ट्रैफिक पुलिस से कार्रवाई की मांग की लेकिन अभी तक विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। मंझनपुर से लेकर मूरतगंज तक सड़क किनारे बने ये कट न केवल नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि राहगीरों की जान के लिए भी खतरा बने हुए हैं।

मूरतगंज बाजार में हाइवे पर बना कट।  संवाद

मूरतगंज बाजार में हाइवे पर बना कट।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें