कौशाम्बी ब्लॉक परिसर में खुले विद्युत बोर्ड। संवाद
विकासखंड कौशाम्बी कार्यालय परिसर में विद्युत व्यवस्था की लापरवाही सामने आई है, जिससे बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। कार्यालय के अकाउंटेंट हॉल में लगा बिजली बोर्ड और खुले तार कर्मचारियों व आने-जाने वाले लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं।
जानकारी के अनुसार कार्यालय परिसर में रोजाना खंड विकास अधिकारी, बाबू, कर्मचारी और विभिन्न कार्यों से आने वाले ग्रामीणों की दिनभर आवाजाही रहती है। इसके बावजूद खुले तारों को ठीक कराने की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
:: ब्लॉक के पूरे परिसर में साफ-सफाई तो रहती है, लेकिन जैसे ही कार्यालय के अंदर जाते हैं, खुले तार देखकर डर लगता है। कभी भी कोई हादसा हो सकता है। ताराचंद।
:: ब्लॉक के अकाउंटेंट हॉल में बिजली की तार खुले पड़े हैं। इस स्थिति में कभी भी बड़ी दिक्कत हो सकती है। प्रशासन को जल्द इसे ठीक कराना चाहिए। नहीं तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। - दिनेश कुमार मिश्रा।
अकाउंटेंट को बिजली के खुले बोर्ड का ढक्कन बंद कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसे जल्द ठीक कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। - सुरेश कुमार राय, खंड विकास अधिकारी
कौशाम्बी ब्लॉक परिसर में खुले विद्युत बोर्ड। संवाद
कौशाम्बी ब्लॉक परिसर में खुले विद्युत बोर्ड। संवाद