फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में मारपीट, पांच लोग घायल

Sun, 25 Nov 2018 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोखराज के नौढ़िया गांव में शनिवार की शाम दंगल मेला में निर्णय को लेकर मारपीट हो गई। घटना में दो पहलवान समेत पांच लोग जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों पहलवानों को भी नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया।
विज्ञापन


नौढ़िया गांव में शनिवार को एक दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। इसमें बम्हरौली के पहलवान गगन व भेलखा के धर्मेंद्र केे बीच फाइनल मुकाबला हुआ। दस मिनट की जोर आजमाइश में दोनों पहलवान अखाड़ा में डंटे रहे। निर्णायक राम नारायण ने बराबरी पर पहलवानों को छुड़ा दिया। इस पर नौढ़िया गांव के एक युवक ने आपत्ति जाहिर करते हुए निर्णायक से हाथापाई शुरू कर दिया। मौके पर अफरातफरी के साथ भगदड़ मच गई। देखते ही देखते अखाड़े में द्वंद युद्ध छ़िड गया। मारपीट में पहलवान गगन, पवन और मुकेश निवासी बम्हरौली के साथ टेंवा के दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें