चायल (ब्यूरो)। स्थानीय कस्बा स्थित एक रुई की दुकान में शुक्रवार रात रंजिशन आग लगा दी गई। इससे करीब 75 हजार की रुई राख हो गई। दुकानदार ने एक दूसरे रुई व्यवसाई के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
बिहार के समस्तीपुर निवासी मो. शकील ने चायल नगर पंचायत कार्यालय के पास करीब दो महीने से रुई की दुकान खोल रखी है। कस्बे में ही वह किराए का कमरा लेकर रहता है। शुक्रवार रात वह दुकान बंद करके कमरे में चला गया। इस दौरान किसी ने उसकी दुकान मेें आग लगा दी। कस्बाइयों ने आग पर काबू पाया। दुकानदार के मुताबिक आग बुझने से पहले ही करीब 75 हजार की रुई जलकर राख हो चुकी थी। पीड़ित ने एक रुई कारोबारी के खिलाफ रंजिशन आग लगाने की तहरीर पिपरी पुलिस को दी है।