फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
विज्ञापन

सैनी कोतवाली क्षेत्र के भौंतर मोड़ के समीप रविवार सुबह हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। सैनी कोतवाली क्षेत्र के भौंतर मोड़ के समीप रविवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से एक साइकिल सवार की मौत हो गई। फतेहपुर जिले का रहने वाला यह व्यक्ति पथरावां से घर लौट रहा था। हादसे से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

फतेहपुर जिले के खागा थाना स्थित छीमी (रेकी का पूरा) गांव का फग्गू (40) पुत्र चंदीलाल मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। बताया जाता है कि शनिवार रात वह किसी काम से रिश्तेदार के यहां सैनी इलाके के पथरावां गया था। रविवार सुबह लौटते वक्त भौंतर मोड़ के समीप पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही फग्गू की मौत हो गई। सड़क पर शव पड़ा देख मौके पर ग्रामीणों-राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने युवक की जेब से मिले कागज को देखकर उसकी शिनाख्त की और फिर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। परिवार वाले सैनी पहुंच गए थे। पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें