डायट मैदान से साइकिल यात्रा निकालते आभाविप के लोग। स्रोत: स्वय
मंझनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को साइकिल यात्रा निकालकर प्लास्टिक मुक्त का संदेश दिया। जिला प्रमुख डॉ. प्रबोध श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
नगर मंत्री दीपक राजपूत ने कहा कि साइकिल यात्रा मंझनपुर के डायट मैदान से होते हुए मंझनपुर बाजार, ईदगाह होते हुए बस स्टैंड परिसर में समाप्त हुई। इस मौके पर तहसील संयोजक सुशील सोनकर, नगर अध्यक्ष हर्ष कुमार, जिला संयोजक शिवबाबू चौधरी, विभाग संयोजक ऋषभ द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
इसी प्रकार टेनी गांव में नगर मंत्री अमित द्विवेदी के नेतृत्व में अगिया बैताल बाबा मंदिर मंदिर परिसर में चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर नगर सह मंत्री वंश सिंह, महामाया महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष गौरव मिश्रा, अनिल साहू और सुधीर शुक्ला आदि मौजूद रहे।