फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन करंट ने ली लाइनमैन की जान

Sun, 14 Jun 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंझनपुर। विद्युत लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने के दौरान मंझनपुर उपकेंद्र के प्राइवेट लाइनमैन कमल कुमार की शुक्रवार शाम करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के लिए उपकेंद्र के एक कर्मी को जिम्मेदार ठहराते हुए ग्रामीणों का गुस्सा फट पड़ा। दोषी कर्मचारी पर एफआईआर और मुआवजे की मांग की। एसओ मंझनपुर ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर लोगों को शांत कराया। उधर, इतना कुछ होने के बाद भी मौके पर बिजली विभाग के एक्सईएन नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के भक्तनकापुरवा गांव के रहने वाले सुखलाल ने बताया कि उसका बेटा कमल कुमार (24) मंझनपुर विद्युत उपकेन्द्र में प्राइवेट लाइनमैन था। उसका कहना है कि शुक्रवार शाम कमल उपकेन्द्र के अन्य संविदा कर्मी के साथ टेवां फीडर के नयापुरवा गांव के समीप बिजली की लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने के लिए उपकेंद्र से शटडाउन लेकर गया था। आरोप है कि अचानक उपकेंद्र के किसी कर्मचारी ने आपूर्ति चालू कर दी। इससे करंट की चपेट में आने से उसके बेटे की मौत हो गई।

पिता सुखलाल ने बेटे की मौत के लिए साथ रहे उपकेन्द्र के कर्मी को दोषी ठहराया है। उधर, हादसे के बाद भी अधिशासी अभियंता घटनास्थल नहीं पहुंचे। मृतक के परिजनों के साथ गांव के लोगों ने मौत के लिए दोषी कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर और मुआवजे की मांग की। मामले में अवर अभियंता चंद्रशेखर आजाद ने बताया कि आरोपों की सच्चाई जांच के बाद ही पता चलेगी। मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए अफसरों से बात की जा रही है। फिलहाल कमल लिखा-पढ़ी में लाइनमैन नहीं था। एक कर्मी के साथ रहकर काम करता था। उधर,  एसओ मंझनपुर ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पहले भी हो चुकी है कई लाइनमैनों की मौत
मंझनपुर (ब्यूरो)। बिजली विभाग के अफसरों और कर्मियों की मनमानी का खामियाजा प्राइवेट लाइनमैनों को अक्सर भुगतना पड़ता है। एक के बाद एक लाइनमैन मौत के मुंह में समा रहे हैं। 6 अप्रैल 2012 को लालता (40) निवासी कनवार की फाल्ट ठीक करते करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसी तरह 7 मई 2012 को अमर सिंह (31) निवासी लक्ष्मनापुर, 10 अगस्त 2012 को देवनारायण (45) निवासी भरेठाबाग, 2 सितंबर को इंदल (25) निवासी झड़ियापर, 2 अप्रैल 2013 को जगमोहन (35) निवासी विदनपुर, 14 जनवरी 2014 को राजेन्द्र कुमार (30) निवासी सुधवर की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें