फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Thu, 06 Aug 2015 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 पइंसा (कौशाम्बी)। मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के रामसहायपुर गांव में  बुधवार की सुबह करंट की चपेट  में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक सुबह घर की बत्ती गुल होने पर एलटी लाइन में कटिया लगा रहा था। इसी दौरान तार टूटकर युवक के ऊपर गिर गया। सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। करंट से हुई युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के रामसहायपुर गांव निवासी राधा कृष्ण किसान है। बताया कि सुबह घर की बिजली गुल होने पर बेटा बउआ (18) घर के बाहर से गुजरी एलटी लाइन पर कटिया लगाने लगा। बताया जा रहा है कि एक तार को वह फंसा दिया था। पर दूसरी तार उसके ऊपर गिर पड़ी। करंट की चपेट में  आने से युवक की मौत हो गई। हादसा देख घर-परिवार के लोग भागकर मौके पर  पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद कराते हुए शव को तार से बाहर निकाला।  ग्रामीणों की सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बता दें कि इसी तरह मंगलवार की सुबह पुरामुफ्ती के मीरापुर गांव में कटिया लगाने के दौरान सूरज कुमार की मौत हो चुकी है। थोड़ी लापरवाही में युवा अपनी जान गंवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें