करारी के इब्राहिमपुर गोशाला में घुसकर गायों को ले जाने और माना करने पर मारपीट, गालीगलौज व तोड़फोड़ करने की घटन हुई है। मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत पांच अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बधवां कल्याण निवासी चंद्रालाल ने बताया कि वह गोशाला की देखरेख करते हैं। बुधवार की सुबह वह प्रधान के कहने पर दिनेश के साथ गोशाला में चल रहे काम को देखने गए थे। आरोप है कि सुबह करीब 9:30 बजे जैसे ही वह गोशाला पहुंचे। वहां अनिल यादव, गोली यादव समेत पांच अज्ञात लोग पहले से मौजूद थे।
वह सभी गायों को कहीं ले जाने का प्रयास कर रहे थे। उनको रोका तो उन्होंने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए हाथ-मुक्कों और मारपीट शुरू कर दी।