फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: आरोग्य मेले में वायरल बुखार, खांसी-जुकाम के मरीजों की भीड़

Mon, 20 Oct 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सेलरहा प​श्चिम ​स्थित पीएचसी में निरीक्षण के दौरान मरीज की जांच करते सीएमओ।  स्रोत: विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और तीन अर्बन पीएचसी में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेले में मरीजों की जबरदस्त भीड़ रही। इस बार सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, खांसी, जुकाम और टॉन्सिल से पीड़ित पाए गए।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि जिलेभर में आयोजित आरोग्य मेले में कुल 1907 मरीजों का उपचार किया गया जिनमें से 27 मरीजों को गंभीर स्थिति में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक केंद्र में चिकित्सकों की अलग-अलग टीम तैनात थी। मरीजों की सुविधा के लिए दवा वितरण, रक्तचाप और शुगर जांच, टीकाकरण व परिवार नियोजन सेवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन

मेले में कुल 61 चिकित्साधिकारी और 140 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई। शिविर के दौरान सभी केंद्रों में 55 गोल्डन कार्ड और 70 आभा आईडी भी बनाए गए। सीएमओ ने कहा कि यह मेला ग्रामीणों और शहरी गरीबों के लिए सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है।
उन्होंने लोगों से मौसम के बदलते दौर में साफ-सफाई रखने, उबला पानी पीने और ठंडी वस्तुओं से परहेज करने की अपील की। सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अलीपुर जीता और सेलरहा पश्चिम का निरीक्षण किया, जबकि डिप्टी सीएमओ डॉ. हिंद प्रकाश मणि ने भरवारी, मंझनपुर और साईगंज अर्बन पीएचसी का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें