संदीपन घाट थाना क्षेत्र के एक संगठन से जुड़े नेता पर किसान की ट्रैक्टर से फसल जुताई कराने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित किसान अयोध्या प्रसाद ने थाना संदीपन घाट थाने में तहरीर दी है।
किसान ने बताया कि राम वन गमन मार्ग पर उसका खेत है। किसान ने आरोप लगाया कि वीएचपी के पदाधिकारी ने जमीन पर कब्जा करने के लिए पहले उसपर हमला किया। इसके बाद 15 अक्तूबर को साथियों के साथ पहुंचकर खेत को जोतवा दिया। किसान ने खेत में सरसों की फसल की बोआई की थी।
किसान ने बताया कि वह विरोध करने पहुंचे तो विहिप नेता ने लाइसेंसी बंदूक निकालकर दौड़ा लिया। मामले को लेकर उसने एसओ शशिकांत मिश्रा को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनोंं पक्षों को थाना दिवस में आने के निर्देश दिए हैं। वहीं पर राजस्व की टीम की मौजूदगी में मामले का फैसला होगा।