फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: जन आरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम और लूज मोशन के मरीजों की भीड़

Mon, 04 May 2026 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
मूरतगंज सीएचसी में बच्चे की जांच करते सीएमओ डॉ. संजय कुमार सिंह। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चरवा, अलीपुर जीता (कड़ा क्षेत्र) और अजुहा नवीन पीएचसी में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ देखने को मिली। तीनों स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने सुबह से दोपहर तक मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं वितरित की।
विज्ञापन

चरवा पीएचसी में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों का उपचार करते हुए सामान्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को प्राथमिक उपचार दिया। वहीं अलीपुर जीता पीएचसी में दोपहर एक बजे तक 18 मरीज पहुंचे, जिनमें अधिकांश सर्दी, जुकाम और बुखार के मामले थे। डॉक्टर इरफान अहमद ने बताया कि सभी मरीजों को जांच के बाद आवश्यक दवाएं दी गईं तथा स्टाफ पूरी तरह सक्रिय रहा।
अजुहा पीएचसी में भी 1 बजे तक 18 मरीज देखे गए। डॉक्टर पीसी यादव ने बताया कि लैब में शुगर, टाइफाइड और ब्लड ग्रुप सहित कुल आठ जांचें की गईं।
33 पीएचसी पर आरोग्य मेले का आयोजन, 1220 मरीजों का हुआ उपचार
जनपद के 33 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मेले का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज, भरवारी एवं महगांव का निरीक्षण किया। मेले में 48 चिकित्साधिकारी और 139 पैरामेडिकल कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। कुल 1220 मरीज पंजीकृत हुए, जिनका उपचार किया गया। चार मरीजों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया। डायबिटीज के 103 और हाइपरटेंशन के 69 मरीज पाए गए। साथ ही 47 आभा आईडी एवं 38 गोल्डन कार्ड भी बनाए गए।

मूरतगंज सीएचसी में बच्चे की जांच करते सीएमओ डॉ. संजय कुमार सिंह। स्रोत: स्वयं

मूरतगंज सीएचसी में बच्चे की जांच करते सीएमओ डॉ. संजय कुमार सिंह। स्रोत: स्वयं

मूरतगंज सीएचसी में बच्चे की जांच करते सीएमओ डॉ. संजय कुमार सिंह। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें