फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की पिस्टल के साथ पकड़ा गया बदमाश

विज्ञापन
Crook caught with stolen pistol - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
चोरी की पिस्टल के साथ पकड़ा गया बदमाश
विज्ञापन

दो साल पहले नोएडा में नौसेना के अफसर के यहां से उड़ाई थी पिस्टल
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। पइंसा कोतवाली पुलिस ने रविवार रात एक अंतरजनपदीय बदमाश को गिरफ्तार किया। इसके पास से नोएडा में एक नेवी अफसर के घर से चोरी हुई सर्विस पिस्टल बरामद हुई। बदमाश ने लूट और चोरी की स्थानीय दो अन्य वारदात में भी शामिल होने का जुर्म कुबूल किया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पइंसा कोतवाल राधेश्याम वर्मा रविवार रात गश्त पर थे। इसी बीच उन्हें सूचना मिली कि पहाड़पुर भैरमपुर तिराहे पर एक बदमाश किसी साथी का इंतजार कर रहा है। इस पर हमराहियों के साथ घेराबंदी करके उन्होंने बिनेश उर्फ छोटू सिंह पुत्र खेमराज निवासी डोंडापुर थाना सैनी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को एसपी कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक समर बहादुर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश ने इसी साल पइंसा इलाके में हुई लूट और चोरी की दो अन्य वारदात में शामिल होने का जुर्म कुबूल किया है। सबसे बड़ी बात यह है कि उसके पास से सेक्टर-108 नोएडा निवासी नेवी के एक जनरल रैंक के अफसर के घर से चोरी की गई सर्विस पिस्टल बरामद हुई है। सीओ सिराथू रामवीर सिंह ने बताया कि चोरी की इस घटना की रिपोर्ट नोएडा की सेक्टर 39 कोतवाली में दर्ज है। नोएडा में घटना जून 2018 में हुई थी। सीओ के अनुसार बदमाश ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। नेवी अफसर के घर वह और साथी प्लंबरिंग का काम करते थे। रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। नोएडा पुलिस को पिस्टल बरामदगी की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें