फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन

अजुहा के भोला चौराहा के समीप रविवार रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अजुहा। स्थानीय कस्बा स्थित भोला चौराहा के समीप रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मजदूर घायल हो गया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई गांव का खोजी (26) पुत्र कल्लू रैदास मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। रविवार रात वह किसी काम से पैदल ही अजुहा गया था। लौटते समय भोला चौराहा के समीप प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे पार करते वक्त अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हाईवे पर युवक को तड़पता देख राहगीर आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ देर बाद उसकी सांसें थम गईं। इससे पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें