फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi: 25 हजार का इनमामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

Thu, 29 May 2025 11:47 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशाम्बी

सार

करारी थाना क्षेत्र के अर्का तिराहे के पास बाइक सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश। - फोटो : संवाद।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करारी थाना क्षेत्र के अर्का तिराहे के पास बाइक सवार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद मंझनपुर जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पकड़े गए आरोपी के पास से नकदी, तमंचा और कारतूस आदि बरामद हुए हैं। इसके ऊपर 25 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस दूसरे बदमाश की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि चरवा थाना क्षेत्र के सिरियांवा निवासी पूजा देवी पत्नी अर्जुन ने करारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मंगलवार को वह पिपरकुंडी के पास खड़ी थी। इसी दौरान अपाचे सवार दो बदमाश आए और उसका बैग छीनकर भाग निकले जिसमें कुछ जेवर, नकदी और घर की चाबियां थीं। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से बाइक के नंबर के माध्यम से बदमाशों तक पहुंच गई।

बुधवार रात पुलिस ने अर्का मोड़ पर जब बदमाशों की घेराबंदी की तो वह फायरिंग करने लगे। जवाबी फायरिंग में रवि भारतीय पुत्र वीरेंद्र भारतीय निवासी मंदर फाटक थाना पुरामुफ्ती घायल हो गया। इसके पास से एक हीरो स्प्लेंडर बाइक, तमंचा, कारतूस, लूटा गया बैग आदि बरामद हुआ। इसके खिलाफ करारी थाने में चोरी, छिनैती, आबकारी एक्ट और आर्म्स एक्ट के तीन मुकदमे दर्ज हैं। अंधेरे का लाभ उठाकर भागने वाले दूसरे बदमाश की पहचान किशन पुत्र संतोष निवासी मंदरी थाना पुरामुफ्ती के रूप में की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें