फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के घर पर दबंग ने जमाया कब्जा

Wed, 16 Mar 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायअकिल थाना क्षेत्र के खोपा गांव के एक दबंग ने पड़ोसी के मकान पर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। जान से मारने की धमकी दी जाती है। आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की। भुक्तभोगी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। खोंपा गांव निवासी फूलचंद्र पुत्र राम लोटन की मानें तो कई साल पहले उसने गांव के एक व्यक्ति से मकान खरीदा था। इस मकान पर तभी से उसका कब्जा भी था।
विज्ञापन


शुक्रवार को गांव के ही एक दबंग परिवार ने उसके खरीदे गए मकान की कच्ची दीवार को तोड़कर दरवाजा लगाते हुए कब्जा कर लिया। जानकारी होने पर जब वह विरोध करने पहुंचा, तो कब्जेदार ने जान से मारने की नीयत से उसे दौड़ा लिया। पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें