फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी की जमीन पर भट्ठे का संचालन महंगा पड़ा

Wed, 16 Mar 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी की जमीन पर भट्ठे का संचालन करना हिनौता गांव के भाइयों को महंगा पड़ा है। अदालत के आदेश पर महेवाघाट पुलिस ने दोनों भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

महेवाघाट थाना क्षेत्र के हिनौता गांव निवासी जयसिंह पुत्र भोला सिंह किसान है। उसका कहना है कि गांव के ही दबंग भाइयों ने उसकी जमीन पर कब्जा करके ईंट भट्ठा खोल लिया है। इसका विरोध करने पर कब्जेदार उसे जान से मारने की धमकी देते रहते थे। आरोप है कि कई बार महेवाघाट पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने भट्ठा संचालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की।

अनदेखी से परेशान भुक्तभोगी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। सप्ताहभर पहले अदालत ने महेवाघाट पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करके जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया था। कोर्ट के इसी आदेश पर महेवाघाट पुलिस ने भट्ठा संचालक मयंक सिंह और भास्कर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं भुक्तभोगी का आरोप है मुकदमा लिखे जाने पर कब्जेदार भाई अब उसे और परिवार के खात्मे की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें