फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बोलेरो ने युवक को रौंदा, हाईवे जाम

Fri, 14 Jun 2019 12:54 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
नत्थू पटेल की मौत के बाद लोगों को समझाते एसडीएम सिराथू व सीओ - फोटो : kaushambi
विज्ञापन
प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे पर सैनी इलाके में केसरिया मोड़ के समीप गुरुवार सुबह बेकाबू बेलेरो ने एक युवक को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए परिजनों, ग्रामीणों ने घटनास्थल पर ही शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। बोलेरो सवारों ने एक  कमरे में कैद होकर किसी तरह अपनी बचाई। करीब दो घंटे बाद अफसर मार्ग बहाल करा सके।
विज्ञापन


     केसरिया निवासी नत्थू लाल (21) पुत्र स्व. मंगला प्रसाद पान की दुकान चलाता था। गुरुवार सुबह वह बाल कटवाने गया था। इसके बाद पैदल ही घर जा रहा था। गांव के बाहर नेशनल हाईवे पर कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों तथा ग्रामीणों ने वहीं पर मृतक का शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में आम राहगीरों के साथ दो एम्बुलेंस भी फंसी। गुस्साए लोग मुआवजे की मांग कर रहे थे।

हंगामे ही जानकारी मिलते ही एसडीएम सिराथू ज्योति मौर्य, सीओ रामवीर सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उधर, भीड़ ने बोलेरो में सवार चालक सहित चार महिलाओं को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इन सभी ने पास स्थित एक कमरे में कैद होकर किसी तरह अपनी जान बचाई। छिपते नहीं तो कोई घटना भी हो सकती थी। अधिकारी करीब दो घंटे बाद आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर आवागमन बहाल करा सके। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें