फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से की 20 हजार की ठगी

Fri, 12 Dec 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मंझनपुर। पांच लाख रुपये फाइनेंस कराने का झांसा देकर एक उचक्के ने इचौली गांव के किसान से 20 हजार रुपये मार दिया है। पैसा पाने के बाद से यह युवक फरार है। साथ ही उसका मोबाइल भी स्विचआफ है। भुक्तभोगी ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने एसओ कोखराज को जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया है।

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के इचौली गांव के रहने वाले मनिशंकर तिवारी पुत्र देव नारायण तिवारी ने बताया कि
मार्कशीट से पर्सनल लोन का एक विज्ञापन देखकर उसने उसमें छपे मोबाइल नंबर पर ऋण की बावत बातचीत की। फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक फाइनेंस कंपनी का कर्मी बताते हुए उसके नाम पांच लाख रुपये फाइनेंस कराकर दिलाने का भरोसा दिलाया। साथ ही इसके लिए आठ हजार रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज, सात हजार रुपये फाइनेंस चार्ज और पांच हजार रुपये अन्य खर्च होने की बात बताई। साथ ही दो अलग-अलग खाता नंबरों में उससे यह रकम मंगा ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनिशंकर ने बताया कि कई महीने बीतने के बाद जब उसे फाइनेंस की रकम नहीं मिली, तो उसने उक्त नंबर पर बात करने की कोशिश की। बताया कि कई बार प्रयास करने के बाद भी मोबाइल नंबर स्विचआफ बताता रहा। हफ्तेभर तक जब यह नंबर स्विच आफ रहा, तो उसे ठगे जाने का एहसास हुआ। बृहस्पतिवार को उसने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने भुक्तभोगी को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। साथ ही एसओ कोखराज को प्रकरण की जांच करने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें