फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, साथी गंभीर

Fri, 03 Apr 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चायल। इलाहाबाद-कानपुर हाईवे पर काजीपुर गांव के समीप बृहस्पतिवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में मनौरी गांव के युवक शंकरलाल की मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ बाइक लेकर हुसैनमई गांव जा रहा था। तभी रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी थी। हादसे में साथी भी गंभीर रूप से घायल है। जिसे पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के मनौरी गांव निवासी शंकर लाल (30) पुत्र शारदा प्रसाद बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे गांव के रहने वाले अपने दोस्त रामू (28) पुत्र राधेश्याम के साथ बाइक से हुसैनमई गांव जा रहा था। इस दौरान जैसे ही उसकी बाइक काजीपुर गांव के समीप पहुंची। सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर लगने से बाइक समेत दोनों युवक गिर पड़े। इस हादसे में जहां शंकर लाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका दोस्त रामू भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

खून से लथपथ युवकों को सड़क पर पड़ा देख आसपास के लोग दौड़े। हालांकि जब तक स्थानीय लोग मौके पर पहुंचते। ट्रैक्टर चालक वाहन समेत भाग निकला था। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही हादसे की जानकारी परिजनों को दी। युवक के मौत की खबर सुनते ही घर-परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें