फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता व किशोरी से दुराचार

Wed, 09 Nov 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में विवाहिता से गोरखपुर के एक युवक ने दुराचार किया था। इसी तरह पइंसा थाना क्षेत्र में किशोरी को झांसा देकर एक युवक ने दुराचार किया था। दोनों थानों की पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


   जिला मुख्यालय से सटे एक गांव के मजदूर की बेटी की शादी पड़ोसी गांव में हुई है। वह अपने मायके ही रहती है। मजदूर की बेटी का आरोप है कि गोरखपुर का एक युवक गांव के बाहर ही किराए के मकान में रहता था। एक दिन वह घर में अकेले थी।

मौका पाकर वह घर के अंदर घुस आया और उसके साथ दुराचार किया। शोर मचाने पर वह भाग निकला। मामले की शिकायत विवाहिता ने सदर कोतवाली पुलिस से की थी। सदर कोतवाली पुलिस ने जांच के बाद गोरखपुर निवासी राकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पइंसा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने हकीमपुर गांव के रामनरेश उर्फ सोनू के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया है। किशोरी का आरोप है कि युवक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुराचार किया। अब वह शादी से इंकार कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें