फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति ने छीना लोहिया आवास का पैसा

Wed, 09 Nov 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
महेवाघाट थाने की स्थानीय निवासी एक महिला ने ग्राम प्रधानपति पर लोहिया आवास का 49 हजार रुपया छीनने का आरोप लगाया। मामले की शिकायत पीड़िता ने एसपी से की है । एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


   महेवाघाट गांव निवासी शीलू देवी पत्नी नरेंद्र मंगलवार को पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र से मिली। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका चयन लोहिया आवास के लिए हुआ था। दो नवंबर को पीड़िता ने बैंक से रुपया निकालने के लिए अपने पति के साथ पहुंची।

बैंक से जैसे ही कैशियर ने रुपया पीड़िता को दिया तो उसने गिनने के लिए अपने पति को दे दिया। पति को रुपया गिनता देख ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अपने घर बुला ले गया और 49 हजार रुपये छीन लिए। इतना ही नहीं यह भी कहा कि 31 हजार रुपया बैंक से निकालकर और दे देना। लाभार्थी ने रुपया देने से इनकार किया तो उसके साथ अभद्रता भी की गई। एसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें