फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा से किया दुराचार, कराया गर्भपात

Fri, 03 Jun 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
करारी इलाके की रहने वाली विधवा को मददगार ने हवस का शिकार बना डाला। मृतक पति का दोस्त बनकर घर पहुंचे युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद दो बरस तक  मनमानी करता रहा। गर्भवती होने पर जब महिला ने जीवन संगिनी बनाने का दबाव बनाया तो बहाने से ले जाकर उसका गर्भपात करा दिया। शुक्रवार को मंझनपुर पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में ब्याही युवती के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। पति की मौत के कुछ दिन बाद युवती को बेनीराम कटरा बाजार में मिले अनजान युवक ने खुद को उसके पति का दोस्त बताते हुए नजदीकियां बढ़ा ली। इसके बाद उसका घर पर आना-जाना शुरू हो गया। इसी दौरान मददगार बने युवक ने उसे शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। और उसके साथ दो साल तक मनमानी करता रहा। कुछ दिन पहले गर्भवती होने पर महिला ने युवक पर जीवन संगिनी बनाने का दबाव बनाया।

विधवा को गर्भवती देख युवक के होश उड़ गए। बहाने से महिला को अस्पताल ले जाकर गर्भपात करा दिया। मददगार प्रेमी की करतूत से खफा महिला शुक्रवार को मंझनपुर पहुंची। और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एसओ करारी को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें