फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से महिला की मौत

Tue, 29 May 2018 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
बिजली का करंट - फोटो : SELF
विज्ञापन

विज्ञापन
 पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के बिहका गांव में सोमवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


       बिहका गांव की गायत्री देवी (20) पत्नी देशराज गृहणी थी। सोमवार सुबह वह शौच के लिए खेत की ओर गई थी। परिजनों के मुताबिक रास्ते में हाईटेंशन तार काफी नीचे से लटक रहा था। उसमें करंट भी था। इसी तार की चपेट में आने से गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई। मनहूस खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत तार टाइट कराने के लिए कई बार एक्सईएन और जेई को पत्र दिया गया। अफसरों ने सुनवाई नहीं की। इसे लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें