बिहका गांव की गायत्री देवी (20) पत्नी देशराज गृहणी थी। सोमवार सुबह वह शौच के लिए खेत की ओर गई थी। परिजनों के मुताबिक रास्ते में हाईटेंशन तार काफी नीचे से लटक रहा था। उसमें करंट भी था। इसी तार की चपेट में आने से गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई। मनहूस खबर मिलते ही परिजन रोते-बिलखते हुए घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से पीड़ित परिवार के सदस्यों की रो-रोकर हालत खराब है। परिजनों व ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत तार टाइट कराने के लिए कई बार एक्सईएन और जेई को पत्र दिया गया। अफसरों ने सुनवाई नहीं की। इसे लेकर लोगों में गहरी नाराजगी है। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।