फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पीटकर घर से भगाया

Fri, 20 May 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा थाना क्षेत्र के फतेहपुर शहाबपुर गांव में ब्याही युवती को ससुरालियों ने दहेज की मांग नहीं पूरी होने पर पीटकर घर से भगा दिया है। बुधवार को विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। उधर, रिपोर्ट दर्ज होने से ससुराल में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


पुरामुफ्ती गांव की रहने वाली सुमन देवी की शादी दो साल पहले चरवा क्षेत्र के फतेहपुर शहाबपुर गांव में हुई थी। शादी बाद से ही ससुराल के लोग बाइक और 50 हजार रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। आए दिन झगड़ा और मारपीट की जाती। कई बार तो पिटाई करने के साथ उसे दिन-दिनभर भूखा भी रखा जाता था। महीने भर पहले दहेज के लिए पति और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसकी पिटाई की। साथ ही धक्के देकर घर से निकाल दिया।

बगैर बाइक और पैसा लिए घर लौटने पर जान से मारने की धमकियां दी गई। युवती किसी तरह मायके आई और ससुरालियों के कहर की जानकारी परिजनों को दी। बेटी की हालत देख मां-बाप के होश उड़ गए। दो परिवारों के बीच बिरादरी की पंचायत भी हुई पर बात नहीं बन सकी। बुधवार को पिता के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने पति, सास, ससुर समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की तहरीर दी। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत सभी चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांच की जा रही है। विवेचना के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें