फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती पत्नी को घर से निकाला

Tue, 17 Jan 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 पिपरी के  घूरी गांव का रहने वाला एक युवक गर्भवती पत्नी को घर से पीटकर निकाल दिया। इसके बाद सौतन को घर में लाकर बैठा लिया। जानकारी होने पर पत्नी ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। सोमवार को पीड़िता ने पिपरी पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

  पिपरी थाना क्षेत्र के घूरी निवासी अशोक कुमार की पहली पत्नी की दो साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद युवक ने गीता नाम की युवती के साथ विवाह कर लिया। गीता इन दिनों गर्भवती है। बताया कि दो दिन पहले दगाबाज पति ने उसे बेवजह पीटकर घर से भगा दिया। इसके बाद वह लालापुर गांव की एक युवती को दुल्हन बनाकर घर लेकर आ गया। घर में सौतन आने की जानकारी हुई तो वह विरोध करने पहुंची। आरोप है कि विरोध करने पर दगाबाज पति ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पति की यातना से आजिज विवाहिता मायके वालों को आपबीती बताते हुए सोमवार को पिपरी कोतवाली पहुंची और घटना की शिकायत पुलिस से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें