फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को बर्बाद कराने के लिए लुटवाया था दस लाख

Fri, 18 Nov 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
 वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर के एजेंट तस्कीम अहमद के साथ हुई दस लाख की लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खुन्नस में एजेंट को उसके भाई ने अपने साथियों की मदद से लुटवाया था। इस सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने परत-दर-परत खुलासा किया तो लोग हैरान रह गए। पुलिस ने गुरुवार को सभी आरोपियों को मीडिया के सामने पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


कूरामुरीदन निवासी तस्कीम अहमद पुत्र नबी अहमद वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर का एजेंट है। धनतेरस पर्व पर उसे कई उपभोक्ताओं को रुपया देना था। 28 अक्तूबर की सुबह करीब साढे़ नौ बजे वह घर से लगभग दस लाख रुपया बैग में डालकर बाइक से सिराथू के लिए निकला। जैसे ही वह सिराथू चौकी के समीप गाजी का पुरवा गांव के सामने पहुंचा। दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर तस्कीम से तमंचे की नोक पर दस लाख रुपये लूट लिए थे। बदमाश रुपया भरा बैग व मोबाइल लूट कर सिराथू की ओर भागे थे।  पुलिस अधीक्षक ने घटना के खुलासे के लिए सैनी कोतवाली पुलिस के साथ इंटेलीजेंस विंग टीम को लगाया था।

गुरुवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गोविंदपुर गोरियों गांव के समीप से तस्कीम के भाई रिजवान के साथ समीर पुत्र जमील, समीर पुत्र अमीर निवासी अशरफपुर कोखराज, तौसीफ निवासी सिहोरी को धर दबोचा। रिजवान ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर भाई तस्कीम से उसकी रंजिश चल रही थी। भाई को बर्बाद करने के लिए उसने भाड़े के लुटेरों की मदद ली। खुद रेकी करते हुए वारदात को अंजाम दिलाया। पुलिस ने पकड़े गए लुटेरों के कब्जे से लूट के एक लाख रुपये, तमंचा, मोबाइल आदि बरामद करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें