फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड ब्वाय ने मासूम बच्ची संग की दरिंदगी

Tue, 25 Apr 2017 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
आयुर्वेद चिकित्सालय में शर्मनाक घटना वार्ड ब्वाय ने अंजाम दी। उसने कस्बे के ही एक व्यक्ति की मासूम बच्ची को बहाने से बुलाकर उसके साथ दरिंदगी की। मासूम के शोर मचाने पर आरोपी ने उसको धमकी देते हुए अस्पताल से भगा दिया। मासूम ने परिजनों को जानकारी दी तो उन्होंने रविवार को आरोपी वार्ड ब्वाय के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मंझनपुर मुख्यालय में संचालित आयुर्वेदिक अस्पताल में वार्ड ब्वाय के पद पर अभय कुमार की तैनाती है। वह गांधी नगर में किराए का कमरा लेकर रहता है। कस्बे के ही एक व्यक्ति का आरोप है कि बृहस्पतिवार दोपहर उसकी पांच साल की बेटी को वार्ड ब्वाय ने बहाने से अस्पताल बुलाया। बेटी के अस्पताल में घुसते ही उसने उसे दबोच लिया और एक कमरे में बंदकर दुराचार किया। शोर मचाने पर उसको अस्पताल से बाहर भेजते हुए शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घर आई मासूम ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद से आरोपी फरार है। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे हैं। वार्ड ब्वाय के न मिलने पर परिजनों ने रविवार को दुराचार की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने वार्ड ब्वाय के खिलाफ मामला दर्ज कर मासूम को मेडिकल के लिए भेज दिया है। सदर कोतवाल दिनेश यादव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें