फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोआबा में भी हैं विजय माल्या

Fri, 13 May 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
दोआबा के करारी इलाके में भी मिनी विजय माल्या हैं। जो बीओबी और एसबीआई की दो बैंक शाखाओं से बकरी, मुर्गी, भैंस पालन के अलावा दुकान, स्वरोजगार आदि के नाम पर कर्जदार हैं। जिन पर मौजूदा समय में करीब चार करोड़ रुपये बकाया है। हैरत तो ये है कि इनमें से करीब एक दर्जन लोग कर्ज चुकता किए बगैर घर छोड़कर फरार है। बैंक नोटिस भेजकर बकाएदारों से लोन की रकम अदा करने के लिए कह रही है।
विज्ञापन


करारी इलाके में संचालित बीओबी शाखा से भैंस, मुर्गी, बकरी, सुअर पालन के साथ केसीसी, स्वरोजगार आदि के नाम पर करीब तीन सौ लोगों ने कर्ज ले रखा है। बताया जा रहा है कि इन पर करीब चार करोड़ रुपये का बकाया है। कर्ज लेने के बाद किसी ने एक भी किश्त बैंक में नहीं जमा किया। करारी बीओबी शाखा से जिन तीन सौ लोगों ने कर्ज ले रखा है उनमें से 15 लोग ऐसे भी जो मिनी विजय माल्या है। कर्ज न चुकता करना पड़े इसलिए घर छोड़कर फरार हैं।

इन लोगों ने कहां बसेरा बना लिया इस बावत गांव के साथ घर वाले भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। बीओबी शाखा प्रबंधक अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि सभी बकाएदारों को नोटिस दी जा रही है। जो लोग घर-गांव छोड़कर भागे है उनकी भी खोज कराई जा रही है। वहीं बताया जा रहा है कि इसी तरह एसबीआई शाखा में भी करीब 12 लाख के डिफाल्टर है।
विज्ञापन

बता दें कि 17 बैंकों से 9000 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर विजय माल्या के  विदेश जाने के बाद हरकत में आए बैंक प्रबंधन ने मैनेजरों को पत्र भेज बकाएदारों पर शिकंजा कसने की हिदायत दी है। जिस पर अब शाखा प्रबंधक बकाएदारों की तलाश में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें