फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवतियों ने ट्रेन के सामने लगाई छलांग, मौत

Tue, 07 Apr 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिराथू-भरवारी के बीच स्थित सुजातपुर स्टेशन के समीप मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर दो युवतियां की क्षत-विक्षत लाश मिली। दोनों युवतियां कोखराज कोतवाली के निधियावां गांव की रहने वाली बुआ-भतीजी थी। ये सोमवार शाम करीब 6 बजे से लापता थीं। चर्चा है कि इन्हें शाम को परिजनों ने डांट दिया था। गुस्से में घर से निकली युवतियों ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। सीओ सिराथू जनार्दन तिवारी ने बताया कि प्रेम प्रसंग में दोनों युवतियों ने ट्रेन के सामने कूदकर खुदकुशी की है। घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।   कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सुजातपुर गांव के लोग मंगलवार सुबह करीब 5 बजे खेतों की ओर जा रहे थे। तभी उन्हें गांव के समीप रेल ट्रैक पर दो युवतियों की लाश दिखी।
विज्ञापन


 इससे सनसनी फैल गई। मौके पर सुजातपुर के अलावा निधियावां, भदवां आदि गांवों के लोग पहुंच गए। लाशें देख निधियावां गांव के लोगों के होश उड़ गए। लाशें गांव के रहने वाले रतनलाल की बेटी सीमा (22) और नातिन गुलाबी (19) की थी। सूचना पर मौके पर आए रतनलाल के बेटे छेद्दू ने शवों की शिनाख्त बहन और बेटी के रूप में की। पुलिस शवों की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि रतनलाल स्थानीय एक भट्ठे में परिवार समेत मजदूरी करता है। सीमा और गुलाबी भी वहीं मजदूरी करती थीं। चर्चा है कि किसी बात पर दोनों को पिता और भाई ने फटकार लगाई थी। इसी डांट से क्षुब्ध होकर दोनों घर से निकल गई थीं। इस पर रातभर परिवार के लोग इनकी तलाश करते रहे, लेकिन सुराग नहीं लगा। सुबह दोनों की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। सीओ सिराथू जनार्दन तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवतियों को प्रेम प्रसंग पर परिजनों ने फटकार लगाई थी। इस पर दोनों ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें