फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुहब्बत में नाकाम प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान

Tue, 16 Apr 2019 12:29 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
suicide - फोटो : kaushambi
विज्ञापन
मंझनपुर। नादान उम्र में शादी का सब्जबाग देखने वाले प्रेमी युगल ने मुहब्बत में नाकामी मिलती देख ट्रेन से कटकर जान दे दी। गांव की गलियों से शुरू हुई उनके मुहब्बत का मुकाम रेलवे लाइन बनी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली के शुजातपुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पोल संख्या 873/17 के करीब सोमवार की सुबह एक युवक और युवती का छत-विक्षत शव रेलवे लाइन पर पड़ा था। सुजातपुर रेलवे स्टेशन के सहायक अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद मौर्या ने बताया कि उस दौरान अप लाइन से गुजर रही मालगाड़ी के चालक ने ट्रैक पर शवों को देखा तो उसने वॉकी-टॉकी से खबर दी। घटना की जानकारी कोखराज पुलिस और जीआरपी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों की तलाशी ली तो युवक के पास से एक मोबाइल फोन और आधार कार्ड मिला। इससे युवक की पहचान सदर कोतवाली के कोर्रो गांव निवासी प्रमेश कुमार (19) पुत्र किशोरीलाल के रूप में हुई, जबकि उसके साथ मिला युवती का शव आरती पुत्री स्व. बलवंत का था। दोनों एक ही मोहल्ले के रहने वाले थे।

घटना स्थल पर पहुंचे सीओ सिराथू रामवीर सिंह ने बताया कि लड़की रैदास बिरादरी से है और लड़का पासी बिरादरी का। लड़का प्राइवेट ग्रेजुएएशन कर रहा था। मोहल्ले में रहने के नाते दोनों में इश्क हो गया थी। दोनों के प्यार की जानकारी परिवार के लोगों को हुई तो उन्होंने युवती की शादी नादेमई में तय कर दी। सात मई को बरात आनी थी। प्रमेश प्रयागराज के शंकरगढ़ में  पेटिंग का काम करता था। प्रमिका की शादी होने की जानकारी होने पर वह शुक्रवार को घर आया। रविवार को प्रमेश और आरती घर से लापता हो गए। दोनों के घरवालों ने खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। सोमवार की सुबह प्रमेश के घरवालों को कोखराज पुलिस ने शव मिलने की जानकारी दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ का कहना है कि मामला खुदकुशी का लग रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें