फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में मिला अज्ञात महिला का क्षत-विक्षत शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कछौना। कछौना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कंथा मजरा लोनहरा के जंगल में सोमवार को महिला का क्षतविक्षत शव पड़ा मिला। चरवाहों ने शव देखकर जानकारी पुलिस को दी। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राय सिंह ने बताया कि महिला मटमैली साड़ी, चेकदार ब्लाउज, आसमानी जूते और पायल पहने हैं। कोतवाल ने आशंका जताई कि शव पांच से छह दिन पुराना है। जंगली जानवरों ने शव को नोचा है। इसके कारण शिनाख्त नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के गांवों में गुमशुदा महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें