फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या करने का आरोप

Tue, 23 Aug 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाने के बेल्हाई मजरा चरवा निवासी एक विवाहिता को उसके पति ने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। पीड़िता के मुंह और कान से खून निकलने पर मरा समझ कर छोड़ा दिया। होश में आने के बाद मामले की शिकायत विवाहिता ने सोमवार की सुबह थाने पहुंचकर चरवा पुलिस से की। तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


सेवकी पत्नी बड़कू की शादी 18 साल पहले हुई थी। शादी के इतने दिन बीत जाने के बाद भी सेवकी को एक संतान नहीं हो सकी। इसे लेकर आए दिन उसका पति उसे मारता-पीटता था। कुछ दिन पहले मायके और ससुराल वालों ने पंचायत कर मामला शांत कराया गया था लेकिन पति सुधरने का नाम नहीं ले रहा। पुलिस को दी गई तहरीर में सेवकी ने आरोप लगाया कि रविवार की रात उसका पति शराब के नशे में धुत होकर घर आया। इसके बाद वह झगड़ने लगा।

झगड़े के दौरान उसने विवाहिता का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। गला दबाने से उसके मुंह और कान से खून निकलने लगा। खून निकलता देख बड़कू ने मरा समझकर छोड़ दिया। होश आने पर सोमवार की सुबह खून से लथपथ पीड़िता चरवा थाने पहुंची और पति के खिलाफ तहरीर दी। आरोप लगाया कि पति शराबी और शातिर किस्म का बदमाश है। वह अपने पास तमंचा रखता है और कभी भी जान से मार सकता है। तहरीर लेकर चरवा पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें