फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश

Wed, 11 Mar 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी इलाके में मंगलवार सुबह खेत गई एक किशोरी से एक युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसने किशोरी की बेरहमी से पिटाई कर दी। शोरपर आसपास के खेतों से लोग मौके पर गए। इससे पहले युवक किशोरी को धमकी देकर भाग निकला। किशोरी के पिता ने घटना की नामजद तहरीर पिपरी पुलिस को दी। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी।
विज्ञापन


पिपरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय एक लड़की ने बताया कि मंगलवार सुबह वह खेत की ओर गई थी। इसी बीच वहां गांव का एक युवक पहुंच गया। इसने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और दुष्कर्म करने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए उसने शोर मचा दिया। इस पर युवक ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। वहीं किशोरी का शोर  सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर गए। इससे पहले लोगों को आते देख आरोपी युवक किशोरी को किसी से भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। किशोरी रोते हुए घर पहुंची और घटना की जानकारी मां और परिवार के सदस्यों को दी। बेटी की हालत देख घर वालों के होश उड़ गए।

 किशोरी को लेकर उसका पिता पिपरी कोतवाली गया और घटना की नामजद तहरीर दी। हालांकि पुलिस ने जांच करके रिपोर्ट लिखने का आश्वासन दिया। खबर लिखे जाने तक पुलिस घटना की रिपोर्ट नहीं लिखी थी। एसओ पीके यादव ने बताया कि दुष्कर्म के प्रयास का मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। किसी बात को लेकर किशोरी के साथ सिर्फ मारपीट की गई है। घटना की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें