फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन के सामने कूदकर अधेड़ ने दी जान

Sun, 05 Nov 2017 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
भरवारी स्टेशन के समीप शनिवार सुबह एक अधेड़ ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। चपेट में आने से अधेड़ के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की पहचान कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चर्चा है कि अधेड़ ने पारिवारिक कलह से आजिज आकर खुदकुशी की है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के शोभना गांव का शिवमोहन (50) पुत्र रामलाल किसान था। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह वह घर से नाराज होकर भरवारी स्टेशन पहुंचा। स्टेशन से कुछ दूर पहुंच कानपुर की ओर से आ रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ के चीथड़े उड़ गए। हादसा देख लोगों के होश उड़ गए। आस-पास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की पहचान कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि घरेलू कलह से आजिज आकर अधेड़ ने आत्मघाती कदम उठाया है। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें