फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली ने बुजुर्ग महिला को रौंदा, मौत

Tue, 20 Dec 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
कोखराज के नसीरपुर गांव में सोमवार की दोपहर ट्रैक्टर ट्राली ने घर के सामने बैठी बुजुर्ग महिला को रौंद दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की मानें ने वृद्धा ने खुद ट्रैक्टर ट्राली के सामने कूदकर जान दी है। हादसे में हुई महिला की मौत  से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


कोखराज थाना क्षेत्र के नसीरपुर गांव की रहने वाली गुलाब देवी (75) पत्नी रामसजीवन पति की मौत के बाद बेटों से अलग रहकर गुजारा करती थी। सोमवार की सुबह वह घर के समीप सड़क किनारे बैठकर धूप ले रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान घर के सामने से गुजरी ट्रैक्टर ट्राली ने बुजुर्ग महिला को रौंद दिया। हादसे में वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। वृद्धा को खून से लथपथ देख घर-परिवार के साथ गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के परिजनों की मानें तो घरेलू कलह से आजिज आकर वृद्धा ने खुद ट्रैक्टर ट्राली के सामने कूदकर जान दी है। हादसे में हुई वृद्धा की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।

मार्ग दुर्घटना में युवक जख्मी
 पिपरी थाना क्षेत्र के तिलगोडी गांव का रहने वाला अमर सिंह पुत्र मिश्री लाल सोमवार की दोपहर बाइक से बाजार के लिए निकला। जैसे ही गांव के समीप मोड़ पर पहुंचा तभी अनियंत्रित होकर एक लोहे के गेट से टकरा गई। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें