फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ने वृद्धा को कुचला, मौत

Mon, 20 Jun 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के अजुहा हाईवे पर तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने सड़क किनारे खड़ी एक बुजुर्ग महिला को कुचल दिया। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था। पर, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पड़ोसी जनपद के खागा थाना क्षेत्र के पिपरिया निवासी फूल कली पत्नी राम स्वरूप अपनी नातिन को बेटी के यहां भेजने अमिरतापुर अजुहा जा रही थी।  घटना अपराह्न एक बजे का है। प्रत्यक्षदर्शियोें का कहना है कि महिला सड़क किनारे खड़ी थी। इस दौरान पीछे से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने अनियंत्रित होकर महिला को कुचल दिया। इस हादसे में फूल कली गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए सिराथू ले जाया जा रहा था। अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले  लिया है। शव को पुलिस ने पीएम के लिए पंचनामा भर कर भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें