फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से पांच घायल

Thu, 30 Jun 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
महेवाघाट थाना क्षेत्र में हिनौता-टिकरा रोड पर बड़ा हादसा होते-होते बचा। अचानक एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलट गया। जिससे रोड पर आवागमन बाधित हो गया। जैसे तैसे करीब एक घंटे बाद ट्रैक्टर को हटवाया गया तो आवागमन शुरू हो सका। घटना में चालक और मजदूरों को चोटें आईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


हिनौता टिकरा रोड पर ईंट लदा ट्रैक्टर तेज रफ्तार से जा रहा था। ट्रैक्टर पर चालक के अलावा चार मजदूर बैठे थे। अचानक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर के पलटते ही मजदूरों में चीख पुकार मच गई। चालक और चारों मजदूर चोटहिल हो गए। ट्रैक्टर पलटते ही आसपास के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे। चालक और मजदूरों को तत्काल अस्पताल भेजा गया। इस दौरान सड़क पर आवागमन प्रभावित हो गया। सड़क पर चारों तरफ ईंट बिखर गईं। लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली सड़क से हटवाकर ईंटें हटवाईं। इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें